BIHARBreaking NewsSTATE

चक्रवार्ती तूफान यास का पूरे बिहार में असर: CM नीतीश बोले- बिहार में कम हो रहा असर, बिजली-पानी की सुविधाएं जल्द बहाल करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि तूफान ‘यास’ के बाद जिलों में पानी, बिजली, आवागमन एवं अन्य जनसुविधाओं को बहाल रखने के लिए हर तरह के जरूरी कदम उठाएं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि चक्रवाती तूफान का असर बिहार में कम हो रहा है, लेकिन अभी सभी को सजग रहना चाहिए।  

मालूम हो कि तूफान ने बिहार में बिजली और पानी की किल्लत व जलजमाव समेत कई परेशानियां खड़ी कीं। राज्यभर में पांच सौ से अधिक बिजली के खंभे ध्वस्त हो गए। कई पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ा। खासकर विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ठप रही। बिजली की कमी से पानी की समस्या भी लोगों ने झेली।

शहरों के मुहल्लों में जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कई पीपा पुल बंद करने पड़े हैं। आवागमन भी बाधित हुआ। हालांकि प्रशासन की ओर से सभी बाधित आपूर्ति को बहाल करने की भी कवायद शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर ठप आवागमन को चालू भी कर दिया गया है। इस कार्य को और गति देने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.