Repoted by Deepak
जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 77 के कंस्ट्रक्शन साइट पर बीते दिनों अपराधियों द्वारा तुर्की क्षेत्र में हुई गोलीबारी की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही ली. तुर्की ओपी के मधौल में बायपास निर्माण कर रही कंपनी के बेस कैंप पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अंशु चौधरी को उसके अन्य सहयोगियों के साथ हथियार और अन्य सामान समेत धर दबोचा है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त घटना में शामिल अपराधी एनएच 77 पर दरियापुर कफेन स्थित मंदिर के पास जमा हुए हैं जिसके. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और छापेमारी की गई. पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार, कारतूस, चोरी की बाइक और चोरी की मोबाइल के साथ धर दबोचा है.
मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत ने कहा की पकड़े गए अपराधियों ने 19 मई को निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर फायरिंग की थी.
वहीं, 23 एवं 26 मई को कंपनी के डायरेक्टर के मोबाइल पर भी रंगदारी की मांग की गई थी. नहीं दिए जाने पर बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी. पकड़े गए अपराधियों में से कुख्यात अपराधी अंशु कुमार चौधरी कांटी विधानसभा क्षेत्र से 2020 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा है. अंशु 2018 में कैश वैन लूट मामले में भी संलिप्त रह चुका है.





Leave a Reply