BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग; गायघाट में पुलिस ने बढ़ाई सख़्ती, वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वसुला जुर्माना

Repoted by Deepak

गायघाट । कोरोना काल में जहां एक और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं लोग इसके प्रति लापरवाह भी होते जा रहे हैं। इसको लेकर गायघाट पुलिस ने अब सख्त रवैया अपना लिया है।दरअसल मझौली-चिरौत एनएच पर मझौली चौक के समीप पुलिस ने शनिवार को हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे और जुर्माना भी वसूला।बिना मास्क के चलने वाले लोगों से 600 और बिना हेल्मेट व कागज़ात के चलने वाले लोगों से 2000 रुपये का जुर्माने भी वसूला।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार के निर्देश पर एसआई नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया और चौपहिया वाहन चलाने में लापरवाही बरतने व कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।इस दौरान बिना मास्क और हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को भी पकड़ा गया और उनका चालान काटते हुए जुर्माना वसूला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तमाम वाहन चालक दूर से ही चेकिंग देख कर बैरंग लौट गए।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने बताया कि कोरोना नियमों के उल्लंघन के मामले में वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.