BIHARBreaking NewsKHAGARIASTATE

खगड़िया में बाल विवाह; पैसे की लालच में 45 वर्षीय अधेड़ से करा दी 7 साल की बेटी की शादी, दूल्हा फरार

खगाड़िया. बिहार में नवादा जिले से बाल विवाह (Child Marriage) का वीडियो वायरल होने के बाद अब खगड़िया का भी एक संगीन मामला सामने आया है. हालांकि यह मामला 3 महीने पहले का है, जहां मां-बाप ने चंद रुपये के लालच में अपनी सात साल की बेटी की शादी 45 साल के विधुर से करा दी. इस मामले में दूल्हा समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जबकि पुलिस ने मां- बाप को गिरफ्तार कर लिया था.

दरअसल, बच्ची को इसी साल 11 मार्च को शिवरात्रि का मेला दिखाने के बहाने कन्हैयाचक ठाकुरबाड़ी ले जाया गया, जहां रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से उसकी शादी 45 साल के सुशील के साथ करा दी गयी. बताया गया कि शादी के दौरान बच्ची रोती-बिलखती रही, लेकिन मां- बाप ने ध्यान नहीं दिया. बताया जाता है कि सुशील की यह दूसरी शादी थी. पहली पत्नी की मौत एक हादसे में हो गई. इन सब के बीच स्थानीय लोगों ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है. हालांकि, पुलिस का दावा है कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनका प्रयास जारी है. जल्द ही दूल्हा भी सलाखों के पीछे होगा.

दूल्हा समेत 3 आरोपी अब भी फरार

इस मामले में पुलिस ने बच्ची के माता- पिता और अधेड़ दूल्हा सुशील कुमार मिश्रा समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया था. मगर दूल्हा समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं. हालांकि, पुलिस ने बच्ची को दूल्हे के चंगुल से मुक्त करा लिया है. जबिक बच्ची के माता- पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह पूरा मामला खगड़िया जिले के भरतखण्ड सहायक थाना इलाके का है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.