बंगाल की खाड़ी में उठा यास तूफान बिहार में प्रवेश करते ही कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है. तूफान के कारण बिहार में जगह-जगह भारी बारिश हो रही है. अगले दो दिनों तक पूर्वी व दक्षिणी बिहार में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो रही है. आंधी-बारिश के कारण राजधानी पटना के कई इलाके में जल-जमाव हो गया है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, जलजमाव पर सियासत शुरू हो गई है. इसी क्रम में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा हैं.
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव नें ट्वीट कर सुशील कुमार मोदी पर जमकर निशाना साधा है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ” बिहार में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है और ऐसे में हॉफ पैंट में भागने वाले प्राणी को कहीं से भी भागते देखे जाने का पूरा आसार है. अतः जनमानसों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि सब-लोग अपना और अपने पड़ोसियों का पूरा ख़्याल रखें.”
इधर, बहन रोहणी आचार्या ने ट्वीट कर कहा कि रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट के माध्यम से राज्यसभा सांसद पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” कहीं हाफ पेंट में तैर रहे बरसाती मेंढक को देखा है ? जो पिछली बरसात में पड़ोसियों को छोड़कर सड़कों पर आकर हाफ पैंट में खड़ा था.”
आपको बता दें कि यास की वजह से हो रही बारिश ने राजधानी का हाल बदहाल कर दिया है. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. वहीं, अस्पतालों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है. पटना के जिन इलाकों में फिलहाल जलजमाव की समस्या है उनमें लालजी टोला, राजेंद्र नगर का रोड नंबर-एक, कंकरबाग के कुछ इलाके, जक्कनपुर थाना क्षेत्र के कुछ इलाके शामिल हैं. वहीं, अस्पतालों में एनएमसीएच और जयप्रभा अस्पताल शामिल है. मालूम हो कि दोनों ही अस्पताल कोविड डेडिकेटेड है.





Leave a Reply