BIHARBreaking NewsSTATE

कैमूर के रास्ते बिहार आएगा यास, 10 जिलों में ज्यादा असर, येलो अलर्ट जारी

महाचक्रवाती तूफान यास से निपटने को तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कैमूर के रास्ते इसके गुरुवार सुबह तक बिहार में प्रवेश की संभावना है। बुधवार से ही इसका प्रभाव शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रवेश के साथ ही राज्य पर इसका विशेष प्रभाव दिखेगा। 

27 से 28 मई तक रहेगा विशेष प्रभाव

तूफान का विशेष प्रभाव दो दिन यानी 27 से 28 मई तक रहेगा। इस दौरान राज्य में 40 किलोमीटर प्रति प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में यहां पड़ेगा असर

उत्तर पश्चिम: अगले दो दिनों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार

उत्तर मध्य : अगले दो दिनों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने के आसार

उत्तर पूर्व: अधिकांश स्थानों पर अगले तीन दिन गरज के साथ बारिश

दक्षिण पश्चिम: गुरुवार को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी

दक्षिण मध्य: गुरुवार को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी

दक्षिण पूर्व: शुक्रवार-शनिवार को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश , तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.