BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR : मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा कार्यक्रम’ की तैयारी हेतु वर्चुअल संवाद

“सेवा ही संगठन”एवं मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 30 मई को आयोजित होने वाले “सेवा कार्यक्रम ” की तैयारी हेतु आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल संवाद में बिहार प्रदेश भाजपा सह संगठन महामंत्री रत्नाकर जी, बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद अजय निषाद,प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा,भाजपा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव तथा बरुराज विधायक डॉ अरुण कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षो एवं मंडल अध्यक्षों से संवाद किया.
प्रदेश भाजपा सह संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने कहा कि 30 मई को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का सफलतापूर्वक दूसरा वर्ष पूरा हो रहा है इस कार्यकाल का अधिकांश समय करोना महामारी के भेंट चढ़ने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरंतर जनकल्याण एवं जन सेवा का कार्य किया है. इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद मोदी सरकार आर्थिक,राजनीतिक एवं प्राकृतिक समस्याओं से डटकर मुकाबला किया और भारत के मस्तक को देश ही नही बल्कि दुनिया में ऊंचा करने का कार्य किया.
उन्होने कहा कि ऐसी स्थिति में सभी कार्यकर्ता पुनः नये जोश के साथ सेवा का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करें।
बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि आगामी 30 मई को भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के हाट बाजार,मंडियों एवं स्लम बस्ती में मॉस्क,सेनीटाइजर साबुन एवं जरूरतमंदों को फूड पैकेटो का वितरण करेंगे तथा जगह-जगह कोविड-19 से बचाव के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे.
प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद अजय निषाद ने कहा कि बिहार के कुछ हवा हवाई नेता दिल्ली में अपने आवास पर बैठकर सरकार के विरुद्ध केवल नकारात्मक बातें कर रहे हैं और जमीन पर इस महामारी के दौरान उनके कार्यकर्ता कोई भी मदद नहीं पहुंचा रहे हैं जबकि मोदी सरकार एवं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने स्तर से जन सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखे हुए हैं.
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने 30 मई को भारत सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया कि करोना महामारी के दौरान ब्लड बैंकों में रक्त की काफी कमी हो गई है जिस को दूर करने के लिए 28 से 30 मई तक मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता कई जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे तथा 30 मई को जिला के सांसद, विधायक,पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्ष गांवो में मास्क, सैनेटाइजर,साबुन,फूड पैकेट का वितरण तथा करोना वैक्सीनशन के लिए जागरूकता का कार्यक्रम चलाएंगे तथा सभी पदाधिकारीगण उसी दिन आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात को भी पंचायत स्तर पर सुनेंगे. सभी कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन किया जाएगा.
इस संवाद में मुख्य रूप से महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनोज कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू,अंजना कुशवाहा,चंदा देवी,सुनीता सहनी,जिला मंत्री संजीव झा,इंदिरा सिंह,डॉ ऋतुराज,राजकुमार साह,जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार,रविकांत सिन्हा, राजीव कुमार,अमित रंजन,उपेंद्र पासवान,भगवान लाल महतो,नचिकेता पाण्डेय,डॉ रागनी रानी, रामबालक शर्मा,तेज नारायण शर्मा,अनिल कुमार सिंह, प्रशांत तिवारी,अभिषेक सौरभ,आंनद कुमार सिंह,प्रणव भूषण,अशोक कुमार,अमित कुमार शर्मा, नितेश कुमार सिंह, आनंद कृष्ण, बिखु यादव, रमेश कुशवाहा, संजीत सहनी, पिंटू कुशवाहा, यशवंत कुमार आदि शामिल हुए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.