BIHARBreaking NewsJEHANABADSTATE

व्‍यस्‍त हाइवे पर भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान, बिहार में पटना-गया NH पर हा’दसा

बिहार के जहानाबाद जिले में तीन मंजिला मकान बुधवार की दोपहर अचानक भरभरा कर मुख्‍य सड़क पर गिर गया। हादसे के वक्‍त भी इस सड़क से वाहनों का आवागमन जारी था। यह हादसा पटना-गया-डोभी राष्‍ट्रीय राजमार्ग (Patna-Gaya-Dobhi National Highway) पर हुआ। मकान ध्‍वस्‍त होने के बाद इसका पूरा मलबा सड़क पर आ गया। मकान के क्षतिग्रस्‍त होने की आशंका पहले ही घर वालों को हो गई थी और वे बाहर निकल आए थे। हालांकि इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। मकान के सड़क पर गिरने से ठीक पहले एक ट्रक वहां से निकला। पूरा वीडियो आपको भी डरा देगा

मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में एक तीन मंजिला मकान बुधवार को अचानाक धाराशायी हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक तीन मंजिला मकान में काजल रेडिमेड कपड़ा दुकान चलती थी।

हादसे से कुछ देर पहले ही हो गया था अहसास

घटना के कुछ समय पहले ही मकान के धीरे-धीरे सड़क की ओर झुकने का अहसास उसमें रहने वाले लोगों को हो गया था। इसके बाद आसपास एवं उस मकान में रहने वाले लोग बाहर निकल कर सुरक्षित स्‍थान पर चले गए। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके बाद इलाके में विद्युत आपूर्ति को बंद किया गया। कुछ समय बाद उक्त मकान एनएच सड़क की ओर धाराशायी हो गया।

सामने आई प्रशासन की लापरवाही

इस हादसे के कारण सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गया। प्रशासन की ओर से धाराशायी मकान के मलबे को हटाकर यातायात व्यवस्था चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि मकान की बुनियाद कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। हादसे का अंदेशा होने के बाद भी सड़क पर वाहनों की आवाजाही होते रही।

Input : दैनिक जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.