BIHARBreaking NewsSTATE

AES/JE और हिट वेब को लेकर सीएम नीतीश ने की हाईलेबल मीटिंग, संबंधित जिलों को अलर्ट रहने का दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से AES/JE प्रभावित जिलों के जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. बैठक में एईएस/ जेई/ हिट वेब और कालाजार से निपटने पर विशेष चर्चा की गयी. संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से तैयारियों का सीएम नीतीश ने जायजा लिया. संबंधित डीएम और विभाग के अधिकारी को सीएम ने कई निर्देश दिए.

बैठक में सीएम नीतीश ने निर्देश देते हुए कहा कि सोशियो इकोनॉमिक सर्वे के आधार पर करने की जरूरत है. वहीं प्रभावित क्षेत्र के लाभुकों की पहचान कर जल्द घर बनाने का निर्देश दिया. साथ ही हिट वेब वाले जिलों के जिलाधिकारी को अलर्ट करते हुए उन्होंने कहा क किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी पूरी होनी चाहिए.   

बता दें कि कोरोना के बीच मुजफ्फरपुर में चमकी का कहर भी तेज हो गया है. एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती पारू का ढाई वर्षीय पुत्र अरगान की मंगलवार को देर शाम इलाज के  दौरान ही मौत हो गई.  बच्चे की मौत के बाद उसकी मां और परिवार के दूसरे सदस्यों में कोहराम मच गया है.

अरगान को सोमवार की सुबह चमकी बुखार के लक्षण दिखने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां जांच क्रम में उसके एईएस से पीड़ित होने की पुष्टि की गई थी. इस साल अभी तक चमकी बुखार के 20 मामलों की पुष्टि एसकेएमसीएच में हो चुकी है. इसमें से 4 बच्चों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है. इस बार सिर्फ मुजफ्फरपुर में 9 बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है.

बाकी बच्चे अन्य ज़िलों के हैं. अभी एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में एईएस पुष्टि का एक और चमकी बुखार के लक्षण वाला एक सस्पेक्टेड बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है. इन दोनों बच्चों का चिकित्सकों के हाथों इलाज चल रहा है. इधर, बीमारी से लगातार बच्चों की संख्या में वृद्धि देखकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

Input : Live cities

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.