कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 400000 अनुग्रह अनुदान भुगतान करने का प्रावधान है. अनुग्रह अनुदान के लिए विभिन्न माध्यमों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, एवं दूरभाष पर भी लोगों के द्वारा पूछताछ की जा रही है. ऐसी स्थिति में लोगों की सुविधा हेतु के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0612- 221909 0 तथा व्हाट्सएप नंबर 94302 44559 परिचालित किया गया है. इस नंबर पर या व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने वालों का विहित प्रपत्र में निम्न सूचनाएं प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है-
-मृतक का नाम,
-पूर्ण पता ,
-कोविड-19 पाजिटिव होने की -तिथि एवं रिपोर्ट
-मृत्यु की तिथि
-आश्रित का नाम एवं संबंध -मोबाइल नंबर
नियंत्रण कक्ष को उक्त सूचनाएं जिला आपदा शाखा को सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अनुग्रह अनुदान हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके.
उधर चक्रवाती तूफान “यास “के पटना जिला में प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है, जो 24×7 कार्यरत रहेगा. तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है. जिला नियंत्रण कक्ष पटना का दूरभाष संख्या निम्नवत है-
0612-2219810, 0612-2219234, 0612-2219199,0612-2219911,0612-2219915
चक्रवाती तूफान का पटना जिला में प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक/ बिना कोई जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकले तथा सजग एवं सतर्क रहें. इसके अतिरिक्त सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने तथा सभी प्रकार की पूर्व से ही अग्रिम तैयारी कर लेने का निर्देश दिया है, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में सुचारू व्यवस्था कायम रहे. बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की निर्वाध व्यवस्था बनाए रखने हेतु पोल, तार ,ट्रांसफार्मर आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है. विशेषकर सरकारी एवं निजी वैसे अस्पताल जहां कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है वैसे अस्पतालों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारी अग्रिम रूप से ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पाबर बैकअप जनरेटर आदि की भी व्यवस्था रखने को कहा है.





Leave a Reply