चक्रवात यास को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे होने वाले नुकसान और उससे निपटने को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने आदेश जारी किया है। इसमें नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भारी बारिश से जलजमाव की संभावना को देखते हुए जलनिकासी की व्यवस्था की विशेष तैयारी रखने को कहा गया है। नगर आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारियों को अस्थाई पंपों की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रखंडों के वरीय प्रभारी और एसडीओ को व्यवस्था की मॉनीटङ्क्षरग करने का आदेश दिया गया है।
डीएम ने नगर आयुक्त को क्यूआरटी गठित करने, फरदो व बेला की उड़ाही की अपडेट स्थिति की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। क्यूआटी को अनुमंडल स्तर पर बने नियंत्रण कक्ष को खैरियत रिपोर्ट देते रहेंगे। नगर आयुक्त को यह भी कहा गया है कि शहर में विभिन्न जगहों पर खोदे गए गड्ढों को घेर दें। एसएसपी को पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती करने को कहा गया है। ट्रैफिक डीएसपी को आपदा की स्थिति में यातायात सुचारु रूप से चालू रखने की व्यवस्था करने को कहा गया है। डीटीओ को वाहन मालिकों के लिए यातायात की सुरक्षा एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम को तैयार रहने को कहा गया है। सिविल सर्जन को चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस आदि के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए मुखिया से माइङ्क्षकग कराने के निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड व बिजली विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
पूर्वी क्षेत्र में विद्युत कर्मियों की तैनाती
मुजफ्फरपुर, जासं। चक्रवात यास के मद्देनजर बिजली की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र में विद्युत कर्मियों की तैनाती मंगलवार से शुक्रवार तक की गई है। कार्यपालक अभियंता पूर्वी मनोज कुमार जायसवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चक्रवात को लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया। उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
सहायक विद्युत अभियंता गायघाट प्रभात कुमार सिंह- 9262398716, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ढोली विकास- 7763815180, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सकरा शैलेश कुमार- 9262398717, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा गायघाट कनीय अभियंता अविनाश रंजन 9262398738, कटरा नीतीश कुमार 9262398737, मीनापुर मुकुंद मोहन दास 9262398736, मुशहरी विशाल कुमार 9262398739, अनुज कुमार 7763814766, बंदरा विकाश कुमार 9264440841, सकरा चंदन कुमार 7763814767, बरियारपुर मो. शारिक असिर 9262398740, मारकन चंदन कुमार 9264440840।




Leave a Reply