BIHARBreaking NewsSTATE

शादी की रस्में अधूरी छोड़ आशिक के साथ भागी दुल्हन, थाना पहुंचकर SP से बोली.. जेल में बंद कर दो

फिल्मों में अक्सर शादी के दिन दुल्हन के प्रेमी के साथ भाग जाने की कहानियां देखने को मिलती हैं. ऐसा ही एक मामला हकीकत में सामने आया है. एक तरफ मंडप में शादी की रस्में शुरू होने की तैयारियां चल रही थी तो दूसरी ओर दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर वालों को चकमा देकर फरार हो गई. इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे और वहां उन्होंने मदद मांगी. 









घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है. देहात हस्तिनापुर इलाके की रहने वाली 20 साल की लड़की की शादी थी. लेकिन लड़की का बिजौली थाना क्षेत्र के राधेश्याम से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं और लड़की के घरवालों को उसके प्रेमी के साथ रिश्ता मंजूर नहीं था. शादी होनी थी और घर पर मंडप लगा हुआ था. लेकिन सात फेरे होने से पहले ही दुल्हन मौका देखकर वहां से भाग निकली और हाइवे पर उसका प्रेमी राधेश्याम इंतजार कर रहा था. 









दुल्हन के परिजनों को जब उनके भागने की खबर लगी तो सब उसे तलाशने में जुट गए और लड़के घर भी जा पहुंचे. लड़की और लड़के वालों के बीच जमकर बहस हुई और दुल्हन के परिजनों ने लड़के वालों को धमकी तक दे डाली. लड़के को इस बात का अंदाजा था कि लड़की के परिजन उसके घर आ सकते हैं. इसलिए दोनों वहां से भी भाग निकले और एसपी ऑफिस पहुंचेऔर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई.  

डरे सहमे प्रेमी जोड़े ने पुलिस के सामने अपनी सुरक्षा की मांग रखी. दोनों ने पुलिस के सामने कहा कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते और उन्हें आठ दिन के लिए जेल भेज दें. जिससे उनकी जान बच सके. एसपी ने दोनों को महिला थाना भेजा और दोनों के परिजनों को सूचित कर काउंसिलिंग की बात कही है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.