Breaking News

मुजफ्फरपुर : कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन, र’क्त प्लाज्मा, मुफ्त खाना, एम्बुलेंस तक की व्यवस्था करवा रहा बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच

इस वैश्विक महामा’री के दौरान बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 9 शाखाएँ 🙁 मुज़फ्फरपुर,मुज़फ्फरपुर संस्कृति,चकिया,मोतीपुर,झंझारपुर,झंझारपुर जागृति,जयनगर मिथला,मधेपुर,मधुबनी) द्वारा कोरोना योद्धाओ के रूप में निरन्तर अपनी सेवा दे रही है,इन सभी शाखाओ के द्वारा 77 छोटे बड़े ऑक्सिजन सिलेंडर सेवा के साथ कोरोना पीड़ितों के लिए रक्त प्लाज्मा की व्यवस्था, खाना की व्यवस्था,मुक्तिरथ सेवा,एम्बुलेंस सेवा,कोविड किट का वितरण,सरकार के साथ मिलकर कोरोना जांच कैम्प ,वेक्सीन कैम्प के अलावा ऑक्सिजन की कमी न हो उसके लिए वृक्षारोपण का कार्य भी सभी शाखाएँ समय समय कर रही है ,इन सभी शाखाओ को कोटि कोटि नमन।
कोरोना के प्रति लोगों को सजग रहने के लिए ध्यान देने योग्य आवश्यक बातें हों या वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक करना ऐसे ढेर सारे अन्य काम जो *बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मण्डल-च* की शाखाएं निरंतर कर रही हैं।
मण्डल के उपाध्यक्ष युवा विवेक अग्रवाल और सहायक मंत्री आकाश कंदोई ने कहा कि
ये सभी शाखाये बधाई की पात्र हैं और अभी के समय ये सबसे बड़ी जनसेवा है ।
फिर से एक बार वो सभी शाखाएँ जो जनसेवा कार्य कर रहीं हैं सभी को बहुत बहुत आभार ।
COVID- 19 सेवा का कार्य

प्रान्त की सभी शाखाओं से प्राप्त जानकारी अनुसार निम्न शाखाएँ इस महामारी में अपनी शानदार सेवाएँ दे रही
है
1 मुज़फ़्फ़रपुर शाखा- ऑक्सीजन सेवा-(36 छोटे-बड़े सिलेंडर) ,1कंसेंट्रेटर,मुक्तिरथ सेवा,एम्बुलेंस सेवा , निःशुल्क भोजन,अन्नपूर्णा योजना के तहत राशन सेवा तथा कोविड टास्क फोर्स के माध्यम से सारी सेवाएँ
2 मुज़फ़्फ़रपुर संस्कृति- ऑक्सीजन सेवा (15 छोटे-बड़े सिलेंडर) ,वृक्षारोपण,वेक्सिनेशन स्लॉट की जानकारी आदि

  1. मधुबनी शाखा- ऑक्सीजन सेवा -(4 सिलेंडर), मास्क-PPE किट- सेनेटाइजर वितरण,कोरोना जांच शिविर
  2. झंझारपुर शाखा एवम झंझारपुर जागृति शाखा – ऑक्सीजन सेवा(4 सिलेंडर)
    5 मधेपुर शाखा- ऑक्सीजन सेवा(3 सिलेंडर)
    6 जयनगर मिथिला- ऑक्सीजन सेवा(9 सिलेंडर)कोरोना जांच शिविर
    7 मोतीपुर शाखा- ऑक्सीजन सेवा(5 सिलेंडर)
    8 चकिया– ऑक्सिजन सेवा (1 सिलेंडर)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.