BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना काल में गाय ने दो मुंह वाले बच्चे को दिया जन्म, देवरूप मान लोग करने लगे पूजा

कटिहार. बिहार के कटिहार में इन दिनों एक गाय का बच्चा काफी चर्चा में बना हुआ है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फसिया कुशवाहा टोला में एक किसान के घर गाय ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसे कुदरत का करिश्मा कहा जा रहा है. दरअसल, बच्चे के दो मुंह, चार आंखें और दो कान हैं. किसान सुनील सिंह के यहां जन्मे गाय के इस विचित्र बच्चे की खबर जैसे ही गांव एवं आसपास के इलाके में फैली देखने वालों का तांता लग गया.

लोग गाय के इस अद्भुत बच्चे को पूजने लगे. लोगों ने बताया कि गाय ने दो मुंह, चार आंख वाले बच्चे को जन्म दिया है, जिसे कुदरत का करिश्मा कहा जा सकता है. लोग इसे दैवी अवतार मान रहे हैं. कोई इसे भगवान लक्ष्मी जी का रूप बता रहा है, तो कोई भगवान विष्णु का. स्थानीय लोग कहते हैं कि विपदा की इस घड़ी में भगवान गाय के रूप में अवतरित हुए हैं. फिलहाल पूरे गांव में गाय का यह बच्चा कौतूहल का विषय बना हुआ है.

गांव के वृद्ध निधन मंडल कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा है. निश्चित तौर पर कोरोना काल के दौरान भगवान ही विश्व कल्याण के लिए इस रूप में आए हैं. संजू देवी कहती हैं कि वह हर दिन पूजा करती हैं, ताकि भगवान इस रूप की पूजा करने से कोरोना से निजात मिल जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.