Breaking NewsNational

Tata Steel की बड़ी पहल! कोरोना से हुई है कर्मचारी की मौ’त तो परिवार को मिलेगी 60 साल तक सैलरी और कई सुविधाएं

नई दिल्ली: देशभर में फैली महामारी के बीच कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान कर रही है. अब टाटा स्टील (Tata Steel) ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम (Social Security Scheme) का ऐलान किया है. इस स्कीम के तहत अगर कंपनी के किसी भी कर्मचारी की मौ’त कोरोना से हो जाती है तो कंपनी उस कर्मचारी के परिवार को 60 साल तक सैलरी देगा.

कंपनी ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है.


ट्वीट में लिखी ये बात
कंपनी ने ट्वीट में लिखा है कि TataSteel ने COVID19 से प्रभावित कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार करके AgilityWithCare का रास्ता अपनाया है जबकि हम अपना काम करते हैं, हम सभी से आग्रह करते हैं कि इस कठिन समय से निकलने के लिए किसी भी क्षमता में अपने आसपास के लोगों की मदद करें.


मिलेंगी ये सभी सुविधाएं-
>> सैलरी का अमाउंट, मृ’त कर्मचारी की आखिरी सैलरी के बराबर होगा.
>> मृ’त कर्मचारी/नॉमिनी की 60 वर्ष की उम्र पूरी होने तक की अवधि तक सैलरी दी जाएगी.
>> मृ’तक के परिवार को परिवार को सभी मेडिकल फायदे दिए जाएंगे.
>> इसके अलावा उनको हाउसिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
>> कर्मचारी के बच्चों की ग्रेजुएशन पूरी होने तक भारत में पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा कंपनी उठाएगी.

कंपनी ने कहा है कि कर्मचारी की मौत के बाद भी सर्विस के 60 वर्ष पूरे होने तक उनके परिवार को पूरी सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही कर्मचारी के परिवार को रहने के लिए ​क्वार्टर दिया जाएगा और साथ ही मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी. केवल इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी कंपनी उठाएगी.

M&M भी पहले कर चुकी है ये ऐलान
आपको बता दें इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह की घोषणा कर चुकी है. M&M के जिन भी कर्मचारियों की मृत्यु कोविड की वजह से हुई है उनको कंपनी की ओर से परिवार सहायता कार्यक्रम के तहत आश्रितों को पांच साल तक वेतन और वार्षिक आय की दोगुनी राशि एकमुश्त देगी. इसके अलावा मृत कर्मचारी के बच्चों की पढ़ाई के लिए कक्षा 12 तक प्रति वर्ष प्रति बच्चा दो लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.