BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के सब्जी बाजारों में संक्रमण का ख’तरा, बिना मास्क होती खरीदारी

सब्जी मंडियों में संक्रमण खतरा सर्वाधिक है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क लगाए सब्जी खरीदने दौड़ रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन थोक और खुदरा सब्जी मंडी में नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कांटी के सदातपुर, दामोदरपुर सब्जी बाजार, रोहुआ, नरौनी, शहर के ब्रह्मपुरा, घिरनी पोखर, जवाहलाल रोड, नई बाजार, अघोरिया बाजार चौक आदि इलाकों में सुबह-सुबह भीड़ ही भीड़ नजर आती है। मंडी खुलने के साथ ही लोग सब्जियां खरीदारी चल पड़ते हैं पर शारीरिक दूरी का कोई पालन नहीं कर रहे। सब्जी खरीदने व बिक्री करने वाले भी मास्क नहीं लगा रहे। सीधा कह सकते हैं कि ऐसे लोग लॉकडाउन का मजाक उड़ा रहे हैं। बाजारों में उमड़ती भीड़ पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके कारण उमड़ती भीड़ कोरोना संक्रमण को न्योता दे रही है। बाजारों में अगर ऐसी ही भीड़ उमड़ती रही तो कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

आगे से शटर बंद पीछे से सामान की बिक्री

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के हर चौक-चौराहे, बाजारों में सुबह-सुबह जमकर खरीदारी हो रही है। चाहे पुस्तक की हो, इलेक्ट्र्रॉनिक, कपड़े या फिर अन्य कारोबार हो। सभी लोगों ने अपनी दुकानों के आगे मोबाइल लिख डाला है। समय बताकर माल की डिलेवरी कर दी जाती है। गर्मी काफी बढऩे के कारण लोग ऐसी, कूलर आदि बड़ा सामान तो नहीं ले पाते, लेकिन पंखे आदि की खूब बिक्री हो रही है। पिछले दो दिनों में तपती धूप ने सबको बेहाल कर दिया है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.