Breaking NewsUTTAR PRADESH

लॉकडाउन में मामी का भांजे पर आया दिल, बोली- ‘अब दुनिया से मतलब नहीं’

Uttarpradesh : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने भांजे को ही दिल दे बैठी। पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर महिला का पति घर छोड़कर चला गया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी…गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला पति से बेवफाई कर रिश्तेदार युवक से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में गुरुवार को महिला ने खोराबार थाने पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ एक वर्ष पूर्व दिल्ली में रहती थी। लॉकडाउन के दौरान पति-पत्नी गांव आ गए। उसी दौरान रिश्तेदार युवक जो रिश्ते में इनका भांजा लगता था, उससे महिला का शारीरिक संबंध हो गया।

तकरीबन एक साल तक दोनों अपने में मौज मस्ती करते रहे, जब इसकी जानकारी पति को हुई तो वह पत्नी को लेकर पुनः दिल्ली चला गया। तकरीबन 10 दिन पूर्व पति-पत्नी दिल्ली से गांव आ गए। इस बात की जानकारी होते ही भांजा भी मामी के पास आने जाने लगा। इसी बीच पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया और नाराज होकर पत्नी को छोड़कर कहीं चला गया।

इसके बाद महिला प्रेमी भांजे के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। बात न बनने पर वह खोराबार थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी है। उसने कहा कि उसे दुनिया से मतलब नहीं, वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। भांजा भी खोराबार क्षेत्र के एक अन्य गांव का रहने वाला है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मामी पर फिदा था और लाखों रुपये खर्च कर चुका हैं। इस संबंध में खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

Input-daily bihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.