अपने बच्चों के लिए मां का प्यार निस्वार्थ और असीमित होता है। दु’ख, द’र्द एवं बीमा’री में भी वह उनका पेट भरना नहीं भूलती, पर इंटरनेट पर छाये एक फोटो से यूजर्स मां के इसी प्यार को देख भ’ड़क गए। नाराजगी उसकी खराब सेहत के बावजूद खाना बनाने को लेकर दिखी।
दरअसल, वायरल फोटो में एक महिला ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बावजूद रसोई में रोटियां बनाती दिखी। इसके फोटो के कैप्शन में लिखा गया कि मां का निस्वार्थ प्यार। मां की कभी छुट्टी नहीं होती है। फोटो को देख यूजर्स का गुस्सा भड़क किया। मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी फोटो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या महिलाओं को आराम न करने के लिए मजबूर करने वाला यह निस्वार्थ प्यार का सिलसिला रुक सकता है।’ वहीं तमिल फिल्मकार मोहम्मद अली ने कहा, ‘यह प्यार नहीं है। यह सामाजिक ढांचे के नाम पर गुलामी है।’
हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस फोटो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी करार दिया। अधिकतर लोग बीमा’री में इस अ’त्याचार को मां का प्यार कहे जाने से बु’री तरह भड़क गए और महिला के परिवार को जी भर कोसा।





Leave a Reply