Uncategorized

लॉकडाउन बढ़ाने पर CM नीतीश ने कहा- 25 मई से पहले लेंगे फैसला

बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन है. इसकी मियाद बढ़ेगी या नहीं इसे लेकर बिहारवासियों के मन में सवाल हैं. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने संकेत दिए हैं कि आपसी सहयोग से लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया जाएगा. यूपी, केरल, तमिलनाडु में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. लॉकडाउन 3 के लगने से निश्चित तौर पर संक्रमितों की संख्या घटेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये बिहार में 25 मई 2021 तक लाॅकडाउन को बढ़ाया गया है. लाॅकडाउन में बिहारवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है. जनता द्वारा गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है.

बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आज से चलंत आरटीपीसीआर टेस्टिंग वैन को रवाना किया गया है. जिससे कोरोना जांच की गति और बढ़ेगी. कोरोना संक्रमण से प्रभावित होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की ट्रैकिंग हिट कोविड नामक साॅफ्टवेयर के माध्यम से की जा रही है. इस व्यवस्था में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित तौर पर घर-घर जाकर मरीजों का ऑक्सीजन लेवल एवं शरीर का तापमान लिया जा रहा है. इसका अनुश्रवण केन्द्रित तरीके से किया जाता है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.