कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक किचेन संचालन के साथ-साथ मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत अब मोबाइल फोन से सूचित करने के बाद भूखों को उनके बताए हुए लोकेशन पर भोजन उपलब्ध करा दी जाएगी. यह जानकारी डीएम प्रणव कुमार ने दी.
संक्रमण की वजह से जिले में मजदूरी करके अपनी जीविका चलाने वाले गरीबों के लिए संकट खड़ा हो गया है. लॉकडाउन में एक भी गरीब भूखा न रहे, इसके लिए जिले में सामुदायिक किचेन का संचालन किया गया. गायघाट सामुदायिक किचेन में हर दिन बड़ी संख्या में भूखों को भोजन कराया जा रहा है. इसी के साथ-साथ अब जरूरतमंदों को मोबाइल फोन से सूचना मिलने के बाद उनके रहनिवास तक भोजन उपलब्ध कराने की प्रशासन ने पहल की है.
जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों के साथ शहर में 7 सामुदायिक रसोई घर का संचालन किया जा रहा है. यहां हर रोज बड़ी संख्या में गरीब, लाचार और बेरोजगार हुए लोग भोजन सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सारी तैयारी सरकार के निर्देशन में किया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत को देखते हुए अब भोजन होम डिलीवरी भी किया जाएगा.


Input : Live cities



Leave a Reply