पहली पत्नी के रहते युवक ने कर ली शादी. घर आने पर सारा माजरा सामने आ गया. इसके बाद तो युवक ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि उसके साथ यह सब होगा. उसके बाद तो दोनों पत्नियों ने अपने पति को कूट दिया. बिजली के खंभे से बांधकर खूब पीटा. यह मामला बिहार के लखीसराय जिले का है.
दरअसल, मानिकपुर निवासी विजय कुमार की तीन साल पहले अमरपुर की रहनेवाली दुर्गा से शादी हुई थी. दोनों को एक बेटी भी है. पति-पत्नी के बीच अनबन होने के कारण दुर्गा इन दिनों मायके में रह रही थी. इसी बीच, कल विजय ने दूसरी शादी कर ली और दूल्हे के वेश में ही दूसरी पत्नी को लेकर मायके में रह रही पहली पत्नी दुर्गा के पास पहुंच गई. इसके बाद तो युवक का जो हश्र हुआ, वह उसने कल्पना में भी नहीं सोचा होगा.
पहली पत्नी को देखते ही दूसरी पत्नी को सारा माजरा समझ में आ गया. इसके बाद दोनों पत्नियों ने मिलकर पति को जमकर कूटा. इतना ही नहीं, पति विजय को बिजली के खंभे से बांध दिया. इसके बाद भी धुना. उसे झाड़ू से भी पीटा गया. इसके बाद पहली पत्नी ने अपने भाइयों को बुला लिया. उन्होंने भी विजय को कूट दिया. पहली पत्नी इतने गुस्से में थी कि पति विजय के साथ ही दूसरी पत्नी को भी पुलिस के हवाले कर दिया.


Input : Live Cities



Leave a Reply