भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों शर्टलेस होकर पोछा लगा रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल होने हो रहा हैं. इस वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ अभी हाल ही में रिलीज उनके सुपरहिट गाना परदेसिया की हेरोइन श्वेता माहरा भी सेंसेशनल लुक में नज़र आ रहीं हैं. इस वीडियो को खेसारीलाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है, जिसमें उनकी और श्वेता की केमेस्ट्री किसी के भी दिल छू लेगी. खासकर तब जब शर्टलेस होकर पोछा लगाते खेसारीलाल को नज़र न लगे, इसलिए श्वेता उन्हें काजल लगाती हैं.
खेसारीलाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है. सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज ‘परदेसिया’ को भोजपुरी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया है. यही कारण है कि तीन ही दिन में इस गाने को 8.5 मिलियन (8,600,277) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इंस्ट्राग्राम पर अपना ये वीडियो पोस्ट किया है जिसे 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 2500 से ज्यादा कमेंट्स किए गए हैं. इस वीडियो कैप्शन में खेसारी लाल यादव ने लिखा है… ‘Stay Home, Stay Happy with Pardesiya’.
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने पहली बार अपने गानों का प्रमोशन इंस्टाग्राम रील से किया, क्योंकि उनके भोजपुरी गाने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. करोड़ों लोगों में उनके प्रति दीवानगी उनके गाने को हिट करा देती है. अब परदेसिया भी सोशल मीडिया पर छा गया है. श्वेता माहरा के साथ खेसारीलाल यादव ने गाने के वीडियो में जबरदस्त डांस किया है. वहीं खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस गाने के पीआरओ रंजन सर्वेश हैं, जिन्होंने बताया कि यह गाना हिंदी गाने परदेसिया का भोजपुरी वर्जन है, जिसका रीक्रिएशन भोजपुरी अंदाज में किया गया है, जो अब खूब पॉपुलर हुआ है.




Leave a Reply