पुरानी बाजार में सेंट्रल बैंक के कैश वैन काे लूटने के प्रयास के दाैरान गार्ड विजय कुमार काे गाेली मारे जाने की घटना में अपराधियाें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने 5 हिस्ट्रीशीटर काे पकड़ा है। उनसे पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि मादक पदार्थ व शराब की तस्करी से जुड़े इस गैंग ने शहर में बड़ी लूट की वारदात काे अंजाम देने की साजिश रची है। कैश वैन के अलावा पेट्राेल पंप भी लूटने की साजिश थी। धराए शातिराें से की गई पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य शातिराें की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम अहियापुर, कांटी, ब्रह्मपुरा, हथाैड़ी और कटरा थाना इलाके में छापेमारी कर रही है।
साथ ही पुलिस टीम नगर, मिठनपुरा और मुशहरी थाना क्षेत्र में नदी किनारे के माेहल्लाें में तलाशी अभियान चला रही है। अपराधी का फुटेज दिखा जेल के शातिराें से पहचान कराने की काेशिश : कैश वैन से 88 लाख लूट के प्रयास मामले में पुलिस टीम ने जेल में भी शातिराें से पूछताछ की है। कई कांड में जेल से पूछताछ में पुलिस काे अहम सुराग मिले थे। इसी आधार पर शुक्रवार की देर शाम में पुलिस टीम जेल पहुंची, जहां कुछ हिस्ट्री शीटर काे अपराधियाें का फुटेज दिखाकर पहचान कराई गई। हालांकि, पुलिस सूत्राें ने बताया कि कुछ खास सुराग नहीं मिल सका है।





Leave a Reply