Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#UP; ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, देखें…

मल्टीस्टारर फिल्म ब्रम्‍हास्‍त्र की शूटिंग के लिए एक बार फिर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। गुरुवार की दोपहर दोनों लाल बहादुर शास्‍त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे और ताज होटल के लिए रवाना हो गए। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल चेतसिंह किले में रखा गया है। शूटिंग के लिए सेट की तैयारियां बुधवार से ही किले के आसपास चल रही हैं। इसके पहले फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों कलाकार मई में वाराणसी आए थे। गंगा घाट, रामनगर और चेतसिंह किले में फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारियां की जा रही हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अयान मुखर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र लोगो पिछले वर्ष कुंभ के समय प्रयागराज में ड्रोन के साथ लांच किया गया था।

हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है।रणबीर अपने किरदार के लिए काफी तगड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए कई तरह की मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। उन्होंने अपने किरदार के लिए कलारीपयात्तु और वर्मा कलाई जैसी मार्शल आर्ट्स की खास ट्रेनिंग ली है। यही नहीं फिल्म में वो अपने हाथों से आग निकालते नजर आएंगे। फिल्म में मौनी रॉय विलेन की भूमिका में दिखाई देंगी। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी।वाराणसी पहुंचे रणबीर का बाबतपुर एयरपोर्ट पर लुक काफी कूल था।

उन्‍होंने काले रंग का चश्‍मा, डेनिम की डैमेज जींस, ब्‍लैक टीशर्ट और डेनिम शॉर्ट जैकेट को पहना था। काले रंग की कैप लगाए रनवीर का यह एयरपोर्ट पर लुक उनकी पर्सनालिटी को भी काफी सूट कर रहा था। आलिया भट्ट ने नीले रंग का चश्‍मा लगाया था और उनके बाल खुले थे। इसके साथ ही सफेद जैकेट के संग उन्‍होंने लाइट ग्रीन कलर की टीशर्ट को कॉटन पैंट के साथ मैच किया था। उन्‍होंने लाल रंग का बैग कैरी किया था जो काफी खूबसूरत लग रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.