Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

सनी लियोनी ने बोला सनी देओल का ‘ढाई किलो का हाथ’ वाला डायलॉग, देखें…

एडल्ट फिल्म इंटस्ट्री से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय करने वाली सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने अंदाज से कई बार फैंस का दिल जीत चुकी हैं. सनी की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चल पाएं लेकिन वो अकसर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में सनी लियोनी का एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिनेता सनी देओल का मशहूर डायलॉग (Sunny Deol Dialogue) दोहराती नजर आ रही हैं और वो भी अपने ही दिलचस्प अंदाज में.

सनी की ये क्यूटनेस देखकर ऑडिएंस में बैठे लोग तालियां बजाते नजर आ रहे हैं.दरअसल, सनी लियोनी का ये वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सनी लियोन किसी ईवेंट में स्टेज पर नजर आ रही हैं.

इस दौरान ईवेंट के होस्ट उन्हें सनी देओल का डायलॉग बोलने के लिए कहते हैं. होस्ट सनी देओल के डायलॉग ‘ढ़ाई किलो का हाथ’ की पहली लाइन बोलते हैं और सनी दोहराती हैं और इसके बाद वो खुद ही डायलॉग को कंप्लीट कर देती हैं. सनी देओल का दमदार डायलॉग सनी लियोनी ने इतने क्यूट अंदाज में बोला कि लोग खुश होकर तालियां बजाने लगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.