BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

साहब! यह मुजफ्फरपुर शहर है, हर बारिश में डूबता है; देख लीजिए पहले ही दिन फिर डूब गया…

तस्वीर देख कर यह मत सोचिए कि यह बरसात का मौसम है. दरअसल, यह पूरा का पूरा नजारा मई जैसे भीषण गर्मी वाले महीने में मुजफ्फरपुर में देखने को मिला है. यहां एक बार फिर से मात्र एक दिन में चंद घंटों की बारिश ने सड़कों को ही तालाब में तब्दील कर दिया. आगामी बरसात में स्थिति की भयावहता का अंदाजा इस तस्वीर से लगाया जा सकता है कि अगर मई के महीने अगर पूरी सड़क जलमग्न हो सकती है तो फिर आगामी बरसात के दिनों में हालात कैसे होंगे?

इस बेमौसम बारिश में गुरुवार को जिले के मोती झील ओवर फ्लो हो गया और बरसात तथा नाले का गंदा पानी लोगों की दुकान, मकानों में प्रवेश करने लगा. दुकानदारों का सारा सामान खराब हो गया. सड़कों पर लोगों का आवागमन बाधित हुआ. इधर, जिले में सड़क और लोगों के घर, दुकानों में होने वाले जलजमाव को देखते हुए नगर निगम के बरसात पूर्व की नाला सफाई व्यवस्था की कलई खुल चुकी है.

कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने मोती झील और शहर के दूसरे नालों की सफाई की थी. लेकिन इस साफ-सफाई के दावे को बारिश की चंद बूंदों ने तिनके की तरह बहा दिया है. बता दें कि जलजमाव को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जिले में समीक्षा बैठक भी की थी. लेकिन, इसके बावजूद स्थिति जस की तस है और मोती झील पूरा शहर डूबता है.


Input : Live Cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.