BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: नालन्दा में टैंकर से दूध की जगह शराब बरामद, अधिकारी भी देख रहा गए हैरान

उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरनौत थाना इलाके के पचौड़ा गांव में कार्रवाई करते हुए सुधा मिल्क वैन की गाड़ी से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है । बरामद शराब की कीमत करीब 3 लाख 37 हजार बतायी जा रही है

उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरनौत थाना इलाके के पचौड़ा गांव में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक सुधा मिल्क पार्लर की गाड़ी लगी हुई है । इसी सूचना पर टीम ने कार्रवाई की और तलाशी लेने पर झारखंड निर्मित शराब बरामद की गई है .

जब्त की गई गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक और वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। साथ ही स्थानीय सुधा फैक्ट्री के अधिकारियों से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी । हालांकि टीम को देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.