Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

बड़ी खबर : अरिजीत सिंह की मां का नि’धन, कोरोना से हारी जंग, अस्पताल में तोड़ा दम

मुंबई. बॉलीवुड में अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) आज बेहद गमगीन हैं. अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है. वह कोरोना पॉजिटिव थी. कोरोना की वजह से उनके सेहत लगातार खराब हो रही थी, जिसकी बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

6 मई को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने सिंगर की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग की थी, जिसके बाद सामने आया था कि सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh)  की मां बीमार हैं. सिंगर की मां के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट की मानें तो गुरुवार की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गईं और सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

बताया जा रहा है कि वह वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी.  लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके.

आपको बता दें कि बीते दिनों ‘दिल बेचारा’ फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A- ब्‍लड की जरूरत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.