बिहार से अलग होकर नया राज्य झारखंड 15 नवंबर 2000 को बना. लेकिन स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची 12 वें स्थान पर पहुंच गई और पटना 68 वें स्थान पर है. यही नहीं राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची में झारखंड पहले पायदान पर और बिहार 28वें स्थान पर है.
साल 2019 में पटना 29वें पायदान पर काबिज था, जो साल 2020 में 6 पायदान नीचे खिसकर 35 पायदान पर पहुंच गया, जबकि इस साल कि रैंकिंग तो पिछले दोनों सालों के रैंकिंग से के भी कुल जमा से भी चार अधिक है. पटना को समार्ट सिटी रैंकिंग में 68 वां स्थान मिला है. जबकि बिहार में शहर की रैंकिंग 28 वां है.
वहीं, पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची को इस साल 12 वां स्थान मिला है. जबकि दिल्ली 11 वें स्थान पर काबिज है. यानी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से रांची सिर्फ एक ही पायदान नीचे है.
पहले स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से एक माह, पखवाड़ा, सप्ताह में रैंकिंग जारी होती थी. लेकिन अब ये रैंकिंग हर समय ऑनलाइन प्रक्रिया से अपडेट की जाती है. इस रैंकिंग का मुख्य आधार स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से चलने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति को बनाया जाता है.





Leave a Reply