BIHARBreaking NewsSTATE

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सुखद सूचना, बढ़ रही बाघों की संख्या

चंपारण,बिहार ।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में फिर बाघों की संख्या में बढ़ोतरी की बात सामने आ रही है । वर्ष 2020-21 में वीटीआर के दोनों वन प्रमंडलों में कराई गई गणना में इनकी संख्या बढ़कर 50 होने के संकेत मिले हैं । इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को भेजी गई है ।

वीटीआर में बाघों की गणना प्रत्येक वर्ष की जाती है, लेकिन इसकी संख्या सार्वजनिक नहीं की जाती । प्रत्येक चार वर्ष पर गणना को सार्वजनिक किया जाता है । वर्ष 2018 में की गई बाघों की गणना की जानकारी अगले वर्ष 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस पर सार्वजनिक की गई थी। तब 37 बाघ थे । शावकों को लेकर यह संख्या 46 थी। इनमें दो की मौत के बाद 44 बाघ थे । वर्ष 2020-21 में वीटीआर के वन प्रमंडल एक और दो में बाघों की गणना के लिए बारी-बारी से 250 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे । इनमें आई बाघों की नई तस्वीरों से जो संकेत मिले हैं, उसके अनुसार इनकी संख्या 50 से अधिक हो सकती है । इससे पहले 2014 में 28 तो वर्ष 2010 महज आठ बाघ मिले थे । वीटीआर प्रशासन के अनुसार प्रत्येक बाघ के लिए नंबर निर्धारित है । इसमें यदि बिना नंबर का कोई शावक कैमरा के सामने आता है तो यह साबित होता है कि नए बाघ दिख रहे हैं। इस आधार पर संख्या का पता लगाया जाता है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.