लॉकडाउन के दौरान सरकार ने दुकानों को खोलने का समय-सीमा निर्धारित कर रखा है। तय समय के अंदर निर्धारित दुकानों को खोला जा सकता है। समय के बाद दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। लेकिन यहां पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया।
पुलिस ने एक सब्जी दुकानदार को पी’टते हुए उसकी सब्जी की दुकान को त’हस-नहस कर दिया। पुलिस की इस का’र्रवाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली। पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने निंदा की।
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस को जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि शहर के कई बड़े प्रतिष्ठान पिछले दरवाजे से खोले जा रहे हैं। पुलिस और जिले के वरीय अधिकारी भी जानते हुए बड़े दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। पुलिस की कार्रवाई के जद में केवल छोटे दुकानदार ही आ रहे हैं।





Leave a Reply