अररिया में एक चोरी को पकड़ने के लिए पुलिस को जल निकासी के लिए बनाया गया नाला खोदना पड़ गया है. हालांकि चोर का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है. कोर्ट पेशी में ले जाते समय फरार चोर अब पुलिस के बड़ा सिरदर्दी बन गया है.
जानकारी के अनुसार अररिया नगर थाना अंतर्गत आने वाले कोर्ट में एक चोरी की बुधवार को पेशी थी. पुलिस इस चोर को लेकर न्यायालय के लिए निकली. लेकिन इसी बीच चोर ने पुलिस को चकमा दिया और कस्टडी से फरार हो गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह पास से गुजर रहे नाले में कूद गया और अंदर ही अंदर फरार हो गया.
फिर क्या था, पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और नाले की खुदाई शुरू कर दी. इधर, चोरी के मामले में आरोपी चोरी को लेकर अब पुलिस परेशान हो चुकी है. कारण कि उसकी बुधवार को कोर्ट में पेशी थी. कस्टडी से भागने की वजह से अपनी भद पिटवा चुकी पुलिस नाले की खुदाई करके किसी तरह से आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है.





Leave a Reply