BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित चार प्रखंडों में लगेगा टीकाकरण शिविर

मुजफ्फरपुर ।

बाढ़ प्रभावित चार प्रखंडों में मानसून की दस्तक से पहले कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। वैसे गांव व टोला जो बाढ़ के समय डूबे रहते हैं उसको चिह्नित कर वहां विशेष शिविर का आयोजन होगा। 45 से 60 वर्ष के लोगों को टीका दिया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.एके पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी प्रणव कुमार के निर्देश पर तैयारी शुरू है। बाढ़ प्रभावित गायघाट, मोतीपुर, मीनापुर व कटरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.