BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना को दावत / भीड़ लगा कर खरीद रहे हैं सब्जी, कई ने मास्क भी नहीं पहना

राज्य के साथ-साथ शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां सरकार इससे निपटने के लिए अथक प्रयास कर रही है। लॉकडाउन भी लगा दिया पर वह पूरा बेअसर दिखा। यहां तक तो यह भी कि कुछ लोग तो अपने फेस पर मास्क लगाए दिखे। पर ज्यादातर लोग बिना मास्क के बाजार में खुलेआम घूमते नजर आए।जैसे मानो तो इन्हें कोरोना बीमारी का कुछ पता ही नहीं है। पर कई जगह लोग प्रशासन की मेहनत पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।

सख्ती के बावजूद फुलवारी शरीफ के पेठिया बाजार, ईसापुर, सदर बाजार, नया टोला, चुनौती कुआं सहित आसपास के बाजारों में लोग छोटी-बड़ी चीजों को खरीदने के लिए दुकानों के बाहर भीड़ लगाकर खड़े दिखे।बेउर परसा, एतवारपुर,रामकृष्णा नगर, जगनपुरा, खेमनीचक सम्पत चक, गोपालपुर, बैरिया, इलाहीबाग, गौरीचक आदि बाजारों में किसी ने दो गज की दूरी का नियम तोड़ा तो कोई मास्क पहनना भूल गया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मार्केट पहुंचकर खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।अचानक से मार्केट में भीड़ बढ़ने से बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। भारी वाहनों के कारण रास्तों में जाम की स्थिति बन रही है. जिला प्रशासन के इस फैसले से कई व्यापारी नाखुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मखौल उड़ाया गया। साथ ही इस भीड़ में बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के भी नजर आ रहे थे।सब्जी मंडी पहुंचे ज्यादातर लोग थोक में सब्जी खरीदते हुए नजर आए ताकि लॉकडाउन में सब्जी की समस्या न आए।

निजी वाहनों से खरीदारी को पहुंचने से कई जगह जाम तक लग गया। लोग कोविड संक्रमण से बचने के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल को लेकर गंभीर नहीं रहे। अनीसाबाद, चितकोहरा,राजा बाजार, जगदेव पथ और  आशियाना दीघा रोड में भी कोरोना कर्फ्यू के बीच बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही।अपने निजी वाहन से ही खरीदारी के लिए आए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.