बिहार में कोरोना के बीच मौसम के तेवर भी कड़े हो गए हैं. सूबे में दो दिनों से भीष’ण गरमी पड़ रही है. दोपहर का टेंपरेचर 40 के पार पहुंच गया है. किसी जिले में 39 तो किसी जिले में 40 डिग्री सेल्सियस है. इसे लोग घरों में भी रहकर उबल रहे हैं. लेकिन मौसम बदलने वाला है. कल मंगलवार से बिहार में मौसम बदल सकता है.
दरअसल, देश के कई राज्यों में तूफान आया है. चक्रवाती तूफान ताउते ने सोमवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में जमकर कहर बरपाया है. तूफान के रास्ते में जो कुछ भी आता गया, उसने उसे अपनी चपेट में ले लिया. तूफान की वजह से आज मुंबई में जोरदार बारिश हुई हैं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी मानें तो चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र के बाद अब मंगलवार को गुजरात में तबाही मचाने वाला है. जबकि केरल, कर्नाटक और गोवा में भी तूफान की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है.
मौसम विभाग की मानें तो भीषण चक्रवाती तूफान का असर अब बिहार में भी दिखेगा. मिल रही जानकारी के अनुसार, कल मंगलवार को इसका असर बिहार के कई जिलों में पड़ेगा. आकाश में बादल छाए रहेंगे. यह स्थिति 20 मई तक रहेगी. बताया गया है कि तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट होगी. चक्रवाती तूफान के कमजोर हो जाने से बादलों का उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ आने की संभावना जताई गई है.





Leave a Reply