Breaking NewsNational

Corona Vaccine की कमी पर केंद्र ने दी सफाई, बताया- राज्यों के पास हैं अभी भी 2 करोड़ डोज मौजूद

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कई राज्य वैक्सीन की कमी का सामने कर रहे हैं और लोगों का टीकाकरण के लिए इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मौजूद है और अगले 2-3 दिन में और वैक्सीन की खुराक मिल जाएंगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस समय कोविड-19 टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, वहीं उन्हें करीब तीन लाख खुराक अगले तीन दिन में मिल जाएंगी

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने अभी तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की 20 करोड़ से ज्यादा (20,76,10,230) खुराक नि:शुल्क मुहैया कराई हैं. इनमें से 16 मई तक के औसत आंकड़ों के आधार पर कुल खपत 18 करोड़ 71 लाख 13 हजार 705 खुराकों की हुई है,

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.