वर्दी के रौब में पुलिस लॉकडाउन में डंडे खूब बरसा रही है। दरअसल, लाठियां बरसातने के मौके पुलिस को अब बिरले ही मिल पाते हैं। लॉकडाउन में राह चलते लोगों को डंडे से मारते रहने से वह अभ्यस्त होने लगी है। बाजपट्टी में एक चौकीदार को ही थानाध्यक्ष ने डंडे का शिकार बना लिया। चौकीदार ने मीडिया से महिला थानेदार की दबंगई की शिकायत की। हुमायूंपुर पंचायत के चौकीदार प्रकाश पासवान ने बताया कि अब उनकी अवस्था लाठी-डंडे की चोट सहन करने की नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह ने बेरहमी से उन्हें डंडे मारे।
चौकीदार का बयान वाला वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने चौकीदार को पीटने की बात से इनकार किया। उन्होंने चौकीदार को बुलाया और बात को यहीं पर खत्म कर देने का आग्रह किया। फिर वहीं चौकीदार थानाध्यक्ष की प्रशंसा में तारीफों के पुल बांधने लगा। रविवार को महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह वाहन चेकिंग चला रही थीं। इस दौरान एक चार पहिया वाहन को उन्होंने रुकवाया। वाहन चालक गाड़ी तो रोक दी लेकिन, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार भी हो गया। जिससे थानेदार गुस्से तमतमा गईं और चौकीदार को ही डंडे जड़ दिए। इससे चौकीदारों में उनके प्रति गहरा रोष है। थानाध्यक्ष इतने गुस्से में थीं कि लॉकडाउन उल्लंघन में उन्होंने एक 12 वर्षीय किशोर की पिटाई कर डाली। देर रात तक थाने पर बिठाए रखा। महिला थानाध्यक्ष का विवादों से नाता पुराना है।
लॉकडाउन के उल्लंघन में पकड़े गए दो दुकानदार, दुकान सील
लॉकडाउन की अवहेलना करने वाले थाना क्षेत्र के थुम्मा व रुन्नीसैदपुर बाजार के दो दुकानदारों को हिरासत में लेकर उनकी दुकान को सील कर दिया गया है। इन दुकानदारों में थुम्मा चौक स्थित एक हार्डवेयर व्यवसायी शिवजी साह के पुत्र प्रभु कुमार व रुन्नीसैदपुर बाजार स्थित जेनरल स्टोर व्यवसायी शाही मीनापुर गांव निवासी पंकज कुमार शामिल हैं। इन दुकानदारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आम्र्स एक्ट के मामले का आरोपित गिरफ्तार
आम्र्स एक्ट के मामले का आ’रोपी सहियारा थाना क्षेत्र के हरिकेश गांव निवासी भोला साह को थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने छापेमारी कर रविवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसको न्यायिक हि”रासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भोला साह के खि”लाफ सुप्पी थाने में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।





Leave a Reply