Breaking News

पत्रकार बंधुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना- कोरोना से मौत के शिकार पत्रकारों को 5 लाख तक की सरकारी सहायता

भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जर्नलिस्ट्स फेलफेयर स्कीम के तहत कोरोना से मौत के शिकार पत्रकारों के परिवार वालों को 5 लाख रूपये तक की आर्थिक मदद की घोषणा की है। साथ ही जो पत्रकार गंभीर रूप से बीमार हैं उनकी सहायता का भी प्रावधान है। यह योजना देशभर के पत्रकारों के लिए है न कि केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए।

यदि आप किसी ऐसे पत्रकार और उसके परिवार को जानते हैं तो फौरन फार्म भर कर जमा कराएं ।

साथ ही जो पत्रकार साथी गंभीर रूप से बीमार हैं वह भी आवेदन करें। बस ध्यान रखें की आप के सारे कागजात फार्म के साथ संलग्न हो। यह फार्म आॉनलाइन भी उपलब्ध है। मेरी जानकारी के अनुसार मंत्रालय द्वारा गठित जर्नलिस्ट्स वेलफेयर कमेटी की बैठक जून में होने वाली है।आप ऐसे सभी लोग के फॉर्म जल्दी से जल्दी भरवा दें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.