BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

Big Breaking : बिहार में पुलिस जवान पर अभी-अभी ह’मला, मुजफ्फरपुर में एएसआई को ला’ठी-डंडों से पी’टा

बिहार में लोग किस कदर मनबढ़ू हो गये हैं कि वह पुलिस को भी पीटने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है. लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस को लोगों ने जमकर पीट दिया. बताया जाता है कि ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को लोगों ने बु’री तरह मा’रा है. इतना ही नहीं, लोगों ने पुलिस जवान को गाली भी दी है. बता दें कि पिछले सप्ताह समस्तीपुर और बांका में लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले किये गये थे. जिसमें कई पुलिसकर्मी ज’ख्मी हो गए थे.

मिल रही जानकारी के अनुसार, बिहार में लॉकडाउन 25 मई तक लागू है. इसे लेकर सूबे में जगह-जगह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तैनात है. इसे लेकर मुजफ्फरपुर में भी पुलिस की तैनाती है. इसी क्रम में सोमवार को सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस लॉकडाउन का पालन करा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने जांच के क्रम में ई रिक्शा को पकड़ा और उसे कब्जे में लेकर थाना भेज दिया.

इसके बाद रिक्शा चालक और उसके सहयोगियों ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई गिरीश सिंह के साथ मारपीट की. ट्रैफिक पुलिसकर्मी को डंडों से पीटा. इसमें पुलिस के जवान जख्मी हो गया है. पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र तिवारी पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

बता दें कि इसके पहले बिहार के बांका और समस्तीपुर में भी पुलिस जवानों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था. बांका में तो लॉकडाउन को लेकर बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर कड़ाही में खौलता गरम तेल ही फेंक दिया था. इससे तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे. समस्तीपुर में पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी थी.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.