Breaking NewsSTATE

फेसबुक पर LIVE आकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कहा- विपक्ष के नाते हम पूरी तरह से सहयोग करने को हैं तैयार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज फेसबुक पर लाइव जुड़े और बिहार की जनता से बातचीत की। तेजस्वी ने इस दौरान बिहार सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष के नाते हम पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश जुझ रहा है। कोरोना से बिहार की स्थिति बेहद खराब है। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हुई है। बिहार में कही भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण बिहार की जनता परेशान हैं।








सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि सरकार चोर दरवाजे से आई है लेकिन हमारी कोशिश है कि इस महामारी के वक्त सरकार को मदद पहुंचाए। महामारी को लेकर हमने सरकार को चिट्ठी भी लिखी लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। हमने अपनी पार्टी के नेताओं को यह निर्देश दिया कि जनता की सेवा में लगे ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो। 









हमने कहा था की कोरोना मरीजों को परेशानी ना हो इसे लेकर सरकार हमारे कार्यालय और सरकारी बंगले को ले लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गयी। सरकार ने हमारी मदद नहीं ली। हमने राघोपुर के लिए फंड दिया। सउदी अरब से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर जिला प्रशासन को सौंपा। बिहार की स्थिति की बात करें तो कही भी इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस विपदा की घड़ी में राजनीति नहीं होनी चाहिए। अपनी कमी को दूर करते हुए व्यवस्था में सुधार करना चाहिए लेकिन सरकार इस कमी को मानने को तैयार नहीं है।

सत्ता पक्ष के लोग लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि तेजस्वी गायब है। सरकार में बैठे लोग आज हमें याद कर रहे हैं ऐसे में पता चलता है कि सरकार से बिहार संभल नहीं रहा है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है यदि बिहार में सत्ता नहीं संभल रहा है तो गद्दी छोड़ दिजिए। हमलोगों से कहा जा रहा है कि सड़क पर आईए अस्पतालों का दौरा किजिए और जब हमलोग सड़क पर आते है तब केस कर दिया जाता है।

नीतीश कुमार जी पूरी तरीके से थक चुके है उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। उन्हें बिहार की कोई चिंता नहीं है। सरकार में जितनी भी पार्टियां है उनके नेता को अस्पताल में जाना चाहिए।वहां की व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जानी चाहिए। अस्पताल में ना दवा है ना एम्बुलेंस ना ही ऑक्सीजन और ना बेड है ऐसे में मरीजों का इलाज कैसे होगा भगवान ही मालिक है। अस्पताल में जो पद रिक्त है उसे भरने का काम किया जाना चाहिए। सरकार ने बिहार में कोई काम नहीं किया है। जिसका नतीजा आज सबके सामने है। तेजस्वी ने मांग की है कि पटना के अस्पतालों में जाने की इजाजत उन्हें दी जाए तो हम वहां जाएंगे लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेंगी। जब हम अस्पताल जाएंगे तब केस कर दिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.