Breaking NewsLifestyleNational

COVID-19 in India: कोरोना की रफ्तार में लगा ब्रेक! तीन लाख से कम नए केस, लेकिन 4000 से ज्यादा मौ’तें

Coronavirus outbreak in India Latest Update: कोरोना की दूसरी लहर (COVID-19 2nd Wave) में संक्रमण के बढ़ते मामलों की रफ्तार अब कम होनी शुरू हो गई है. इसे राज्‍यों की ओर से लगाए गए प्रतिबंध का असर ही कहेंगे कि कोरोना (Corona) का ग्राफ अब नीचे आना शुरू हो गया है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,81,386 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4106 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 49 लाख 65 हजार 463 हो गई है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 35 लाख 16 हजार 997 एक्टिव केस हैं जबकि 2 करोड़ 11 लाख 74 हजार 76 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 74 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्‍ट्र में भी कोरोना से काफी राहत मिलती दिख रही है.

Corona, Coronavirus, Covid-19, Ministry of Health, Maharashtra, Delhi, Karnataka
कोरोना की राज्‍यों में क्‍या है स्थिति.


महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामले कुछ दिनों से घटने लगे हैं. रविवार को आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 34 हजार 389 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में शनिवार के आंकड़ों के मुकाबले 459 केस कम आए हैं. हालांकि अब भी राज्य में वायरस से मरने वालों की संख्या डराने वाली है. 24 घंटे के अंदर कोरोना ने 974 लोगों की जान ले ली है. नए केस मिलाकर राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 53 लाख 78 हजार 452 पहुंच चुकी है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 81 हजार 486 है. महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या सबसे ज्यादा 4 लाख 94 हजार महाराष्ट्र में ही है.


दिल्ली में कोरोना के 6456 नए कसे, 262 की मौत
राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है. दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों के 6456 नए मामले सामने आए हैं जबकि 262 लोगों की मौत हुई है. दिल्‍ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 9706 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं. संक्रमितों की संख्‍या के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्‍या में इजाफा हुआ है. एक दिन में 62059 कोरोना जांचें की गई हैं.

कर्नाटक में कोरोना का तांडव, 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा मामले
कर्नाटक में कोविड-19 के 31,531 नए मामले सामने आए और 403 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की कुल संख्या 22,03,462 हो गई और अब तक 21,837 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 36,475 मरीजों को छुट्टी भी मिली है. 31,531 नए मामलों में से 8,344 अकेले बेंगलुरु शहर के हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.