BIHARBreaking NewsSTATE

Cyclone Tauktae LIVE Updates: गुजरात तट की ओर तेजी से बढ़ रहा ‘टाउते’ तूफान, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश

  • चक्रवाती तूफान ‘टाउते’ के चलते मुंबई में कल रात 11 बजे से ही बारिश जारी है. बीएमसी ने बताया कि मुंबई शहर में 8.37 मिमी,  पूर्व उपनगर में 6.53 मिमी और पश्चिम उपनगर में 3.92 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है. बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई है क‍ि 34 जगहों पर पेड़ गिरने की घटना सामने आई है लेकिन किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है. 
  • 07:39(IST)चक्रवाती तूफान ‘टाउते’ का असर दक्षिण गुजरात पर दिखने लगा है. तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर पड़े हैं. खबर है कि कामरेज तहसील में पेड़ गिरने से एक शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई है. सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. 

नई दिल्ली. अरब सागर से उठा समुद्री तूफान ‘टाउते’ केरल, कर्नाटक और गोवा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाने के बाद अब आगे बढ़ गया है. ताकतवर तूफान ‘टाउते’ को देखते हुए गुजरात और महाराष्‍ट्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस बीच बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को देश के पश्चिमी तटीय इलाकों के सभी राज्यों में बंदरगाह और समुद्री क्षेत्र के बोर्ड की तैयारियों की समीक्षा की. मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा, टाउते को देखते हुए सभी तरह के सुरक्षा उपाय किए गए हैं.

उन्‍होंने कहा, समुद्री तूफान ‘टाउते’ को देखते हुए जिस तरह से तैयारी की गई है उससे हमें उम्‍मीद है कि नुकसान कम होगा. उन्‍होंने लोगों की सुरक्षा के लिये हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए. बंदरगाहों ने परिस्थिति का मुकाबला करने के लिये तैयार रहने का आश्वासन दिया.’ भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि चक्रवात टाउते तेज होकर काफी गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है और यह गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है. विभाग ने गुजरात और दीव एवं दमण के तटीय इलाकों के लिये चेतावनी जारी की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.