कोरोना काल में मानवीय और सामाजिक रिश्ते लगातार तार-तार हो रहे हैं। अपनों की मौत पर परिवार के सदस्य और स्वजनों के मुंह मोड़ने की घट’ना लगातार सामने आ रही हैं। खून के रिश्ते जहां खत्म होते दिख रहे हैं, वहीं आपदा में अवसर बनाने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसा ही मामला अररिया जिले के फारबिसगंज से सामने आया है, जहां स्टेशन चौक निवासी अशोक भगत कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती हो गए। बेटे के अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद ही वियोग में मां ने दम तो’ड़ दिया।
वृद्ध महिला की मौत के बाद एक दिन तक उसका शव घर में पड़ा रहा। समाज के लोगों के साथ स्वजनों ने भी कोरोना के डर से अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बाद में नगर परिषद प्रशासन ने पहल की और मौत के दूसरे दिन सुभाष चौक श्मशान घाट पर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन आपदा को अवसर मान रहे नगर परिषद के कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार का ही सौदा कर डाला।
मृतका के एक रिश्तेदार के अनुसार, अंतिम संस्कार करने आए नगर परिषद के कर्मियों ने पंद्रह हजार रुपये लिए। परिजन ब्रजेश कुमार के अनुसार, कर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार करने के एवज में 30 हजार रुपये का मांग घरवालों से की थी, लेकिन बाद में 15 हजार रुपये में शव का अंतिम संस्कार किया।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि नगर परिषद के कर्मियों पर रुपये लेकर अंतिम संस्कार करने का जो आरोप लगा है, उसकी जांच कराएंगे। जांच में अगर बात सही साबित होती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।





Comment here