राज्य में बालू के अवैध खनन पर रोक की दिशा में खनन विभाग ने अपनी निगाह टेढ़ी कर ली है. विभागीय अधिकारियों ने सभी जिलों के एसपी और डीएम को अवैध खनन तथा परिवहन पर नकेल कसने के निर्देश दिया है. इसके तहत छपरा के दिघवारा में की गई पहले दिन की छापेमारी में बालू के अवैध परिवहन के मामले में कुछ ट्रक जब्त किए गए हैं. इधर, गोपालगंज में भी बालू की अवैध खनन रोकने की दिशा में टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है.
विभाग ने जिलों के एसपी, डीएम को पत्र लिखकर मुख्य रूप से पटना, भोजपुर, रोहसात, औरंगाबाद, सारण आदि जिलों में नियमित कार्रवाई के लिए कहा है. इसके लिए जिलों में टास्क फोर्स गठित करने की बात कही गई है. ताकि बालू के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई किया जा सके.
राज्य में बालू खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार आती रही हैं. जांच और कार्रवाई के अभाव में मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक यह अवैध बालू पहुंचाए जा रहे हैं. अलग-अलग नदी घाटों पर खनन माफियाओं की दबंगई और रंजिश में गोलीबारी और मौतें हो चुकी हैं. ऐसे में विभाग ने अब बालू के अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक के लिए जिलों के अफसरों को निर्देश जारी किया है.





Leave a Reply