वैश्विक महामारी कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकार के निर्देश पर लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जो अभी भी जारी है। बिना परमिशन के सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाने वाले दो हजार से अधिक लोग जांच की जद में आए और पकड़े गए।
पांच मई को लागू किए गए लॉकडाउन के दो-तीन दिन पहले से पूरे जिले में जो सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया उस दौरान से अब तक 11 लाख से अधिक रुपए जुर्माने के रूप में राजस्व संग्रह किए गए। सर्वाधिक फाइन की वसूली नगर थाना और कड़ौना ओपी की पुलिस के द्वारा की गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने लॉकडाउन की अवधि में तीन लाख साठ हजार रुपये जुर्माने की वसूली की। सघन जांच में अरवल मोड़, काको मोड़, अंबेडकर चौक, अलगाना मोड पर करीब 500 गाड़ियां पकड़ी गई जिसमें बारातियों से भरी बसें, लग्जरी कार, बाइक एवं अन्य प्रकार के वाहन शामिल हैं।






Leave a Reply