लॉकडाउन के बाद जिले में कोरोना संक्रमण की दर पिछले 11 दिनाें में 10 प्रतिशत घटी है। एक्टिव केस भी 5000 से नीचे आ गए हैं। लॉकडाउन की घोषणा के दिन 5 मई काे संक्रमण दर 17.7 प्रतिशत थी। जिले में 3472 लोगों के सैंपल टेस्ट में 618 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद से उतार-चढ़ाव होते रहा है। 15 मई काे यह घट कर 7.5 प्रतिशत रह गई। अधिकतर दिनाें में 10-12 प्रतिशत के आसपास रही।
10 दिनों में 8 दिन संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए
पॉजिटिव मामलों में कमी आने के साथ ही संक्रमितों के स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 10 दिनों में 8 दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। सिर्फ 6 और 13 मई को ही डिस्चार्ज मरीजों से ज्यादा नए संक्रमित मिले। वैसे चिंता की बात यह है कि जिले में अब भी प्रतिदिन औसत 15 मरीजों की मौत हो रही है।
लाॅकडाउन में बिना मास्क के 5447 लाेगों व 2419 वाहनों से 19.29 लाख जुर्माने की वसूली
काेराेना संक्रमण कम हाे इसके लिए लॉकडाउन हुअा। बिना आवश्यक काम के नहीं निकलने की ताकीद की गई। फिर भी लाेग लापरवाही बरत रहे। 5 मई से रविवार तक पुलिस ने 5447 लाेगाें काे बिना मास्क के पकड़ा। बिना जरूरी काम के निकलने पर 2419 वाहन जब्त किए गए। इनसे 19.29 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। ये स्थिति चिंताजनक है। अभी बिना वजह घर से न निकलें और मास्क जरूर पहनें।





Leave a Reply