BIHARBreaking NewsSTATE

संजय झा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर बोला ह’मला, कहा, आप जैसे सलाहकारों ने डूबाई कांग्रेस की नैय्या

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को जदयू नेता संजय झा ने कारारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि पी चिदंबरम जैसे सलाहकारों की वजह से कांग्रेस की नैय्या डूबी है. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाया कि विरासत में कुर्सी मिली और खुद को भगवान समझ बैठे. राज्य के विकास को लेकर उन्होंने ललकारा और पूछा कि कभी दरभंगा एयरपोर्ट और एम्स का नाम सुना है कि नहीं?

यह बयान संजय झा ने एक दिन पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के द्वारा दरभंगा के डीएमसीएच के जर्जर हालत पर दिए गए बयान के जवाब में जारी किया. पी चिदंबरम ने डीएमसीएच की जर्जरावस्था को लेकर नीतीश सरकार को घेरा था. उन्होंने सवाल किया था कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के कार्यकाल में कभी भी डीएमसीएच का दौरा किया था. पी चिदंबरम ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के भवन की खबर काफी चिंताजनक एवं चौंकाने वाली है. उनके इस बयान के अगले दिन ही जदयू नेता संजय झा ने अपनी बयान में जमकर लताड़ा.

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार जमीन से जुड़े हुए जननेता हैं. दरभंगा को विमानन और वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया गया. उन्होंने पी चिदंबरम को घेरते हुए यह भी कहा कि आप जैसे सलाहकारों की वजह से ही आज कांग्रेस पूरी तरह से डूब चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.