BIHARBreaking NewsSTATE

लालू ने सरकार पर बोला ह’मला, कहा- ये सरकार बस दो ही काम दिल लगा कर रही है

कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि की लॉकडाउन का असर भी दिखने लगा है। कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण कुछ कम हुआ है लेकिन राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है। कोरोना को लेकर देश और राज्य में जो हालात हैं उसे लेकर राजनेताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्विटर के जरीये एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है।










कोरोना काल में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर लालू यादव ने कहा कि “सरकार बस दो ही काम दिल लगाकर कर रही है। एक जनता की उम्मीदें और सपने उजाड़ रही है वही दूसरी बात यह कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.