Breaking News

इस रसोई में रोज पकता है 500 लोगों का खाना ताकि लॉकडाउन में भूखे न रहें लोग

सुजानगढ़ (चूरू). राजस्थान में कोरोना की वजह से लागू रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा यानी लॉकडाउन है. इस दौरान जरूरतमंद भूखे न रहें, इसके लिए कई जिलों में ‘भामाशाह’ आगे आए हैं. सुजानगढ़ में भी ये भामाशाह इंदिरा रसोई के जरिये जरूरतमंद लोगों को रोज मुफ्त खाना खिला रहे हैं.

 दरअसल लॉकडाउन के दौरान रोज कमाने-खाने वाले परि�

दरअसल लॉकडाउन के दौरान रोज कमाने-खाने वाले परिवारों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए इंदिरा रसोई के जरिये भामाशाहों का सहयोग लेकर जन सेवा की जा रही है. नगर परिषद आयुक्त सोहनलाल ने बताया कि गांधी चौक में संचालित इंदिरा रसोई में गुणवत्ता के साथ भोजन तैयार करवाकर रोजाना 500 लोगों को मुफ्त खाना खिलाया जा रहा है।

 नगरपरिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस का

नगरपरिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस काम में लगाया गया है. ये लोग दिन में दो बार जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं. सुबह 11 बजे और शाम के 7 बजे से पहले इन लोगों की बस्ती तक खाने का पैकेट पहुंच जाता है.

 शहर के बाहरी क्षेत्रों में बसी कच्ची बस्तियों �

शहर के बाहरी क्षेत्रों में बसी कच्ची बस्तियों के लिए तो इंदिरा रसोई अन्नदाता से कम नहीं है. सुजलांचल विकास मंच इस काम में नगर परिषद का सहयोग कर रहा है. कई अन्य लोग भी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं

 नगर परिषद के आयुक्त ने बताया कि कच्ची बस्तियों �

नगर परिषद के आयुक्त ने बताया कि कच्ची बस्तियों में रहने वाले से लेकर कोविड हॉस्पिटल तक में इंदिरा रसोई का खाना भेजा जा रहा है. कोरोनाकाल के दौरान जरूरतमंदों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन मिले, इसका ख्याल रखा जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.