आपदा की इस घड़ी में कोई गरीब भूखा न सोये, इस मकसद को ध्यान में रखकर आपके साथ है हम कोविड फ़ोर्स ने मुफ्त में अनाज वितरण का बीड़ा उठाया है। गोला रोड, दुर्गा स्थान मंदिर (मुजफ्फरपुर) के पास, संस्था के अध्यक्ष विकास कुमार एवं उसके अन्य सदस्यों द्वारा रविवार को गरीब एवं असहाय लोगों के बीच मुफ्त आनाज वितरित किया गया।
मुफ्त अनाज में चावल, आटा, दाल, सरसों तेल, आलू , नमक एवं मास्क सामग्री शामिल है।
संस्था के अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इस पहल से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। हमारी संस्था कोरोना से उपजी इस आपदा की घड़ी में निरंतर असहायों की सहायता कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा नहीं सोये।










Leave a Reply